{"_id":"65a4551ad682e73e1509a544","slug":"platform-number-one-of-the-railway-station-will-be-one-foot-higher-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6800-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एक फिट ऊंचा होगा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एक फिट ऊंचा होगा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक
विज्ञापन
हापुड़। अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल हापुड़ रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक ऊंचा होगा। ट्रेनों के कोच की संरचना में हो रहे बदलाव के चलते प्लेटफार्म एक फिट ऊंचा किया जाएगा, जिससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने उतरने में परेशानी नहीं होगी, कार्य की शुरुआत भी हो चुकी है।
हापुड़ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। स्टेशन पर रोजाना 25 जोड़ी से अधिक साप्ताहिक, एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। अमृत भारत योजना में शामिल होने के बाद रेलवे स्टेशन का जीर्णोंद्धार कार्य शुरू हो चुका है। जहां रेलयात्रियों को आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।
इस योजना के अंतर्गत करीब 300 मीटर लंबे प्लेटफार्म नंबर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, इसके साथ ही प्लेटफार्म को एक फिट ऊंचा बनाया जाएगा। ट्रेनों में अब एलएचबी कोच शामिल किए जाने से यात्रियों को ट्रेन से उतरने और चढ़ने में परेशानी होती थी, लेकिन प्लेटफार्म ऊंचा बनने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कार्य निरीक्षक वीके त्यागी का कहना है कि स्टेशन के जीर्णोंद्धार का कार्य शुरू हो चुका है। प्लेटफार्म नंबर एक को ऊंचा करने का कार्य की शुरुआत हो चुकी है और तीस फीसदी कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
-- -- --