फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pickup hit a child

Hapur News: सड़क पार कर रहे बच्चे को पिकअप ने मारी टक्कर

Sun, 14 Jul 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 14 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
pickup hit a child
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-334 स्थित गांव अकड़ौली के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रहे आठ वर्षीय बच्च्चे को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल बच्चे को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। किशोर के पिता ने पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना की धारा 281, 125बी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव घुंघराला निवासी अलीमुद्दीन ने बताया कि 11 जुलाई की रात करीब आठ बजे उसका बड़ा पुत्र साहिब व आठ वर्षीय छोटा पुत्र उजैम गांव अकड़ौली स्थित फार्म हाऊस में गए थे। लौटते समय साहिब व उजैम सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने उजैम में टक्कर मार दी। इसमें उजैम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पुत्र साहिब ने उसे व पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर उसके पुत्र उजैम को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पिकअप की पहचान कराई जा रही है। पहचान होने के बाद चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed