फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   People's anger flared up over the construction of an overbridge and the broken railway gate.

Hapur News: ओवरब्रिज निर्माण और टूटे रेलवे फाटक पर भड़का लोगों का गुस्सा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
People's anger flared up over the construction of an overbridge and the broken railway gate.
पिलखुवा। शहर की परतापुर रोड पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण और आगे स्थित टूटे रेलवे फाटक की बदहाल स्थिति को लेकर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रदर्शन कर निर्माण कार्य में तेजी लाने, टूटे रेलवे फाटक की मरम्मत कराने और आवागमन सुचारु करने की मांग उठाई। लोगों ने आरोप लगाया कि महीनों से लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की परतापुर रोड के लिए फरवरी 2025 में ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने की घोषणा हुई थी। इसके बाद सितंबर 2025 में रास्ता बंद कर निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। वहीं परतापुर रेलवे फाटक से आगे स्थित रेलवे फाटक लंबे समय से टूटी हालत में पड़ा है। खराब रास्ते और जलभराव के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी वजह से लोग इसे टूटा रेलवे फाटक कहने लगे हैं। रास्ता बाधित होने से दुकानदारों और कारोबारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सचिन तोमर ने बताया कि कई बार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से शिकायत की गई, लेकिन मौके पर पर्याप्त मजदूर और संसाधन नहीं लगाए जा रहे हैं । नीचे का ब्लॉक भी अब तक चालू नहीं किया गया है। मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी से जुड़े मोहम्मद अजीम ने बताया कि गार्डर असेंबली का काम चल रहा है। अगले आठ दिन में यह चरण पूरा कर लिया जाएगा। जून में गार्डर पुशिंग की तैयारी है और दिसंबर 2026 तक ओवरब्रिज निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सचिन तोमर, वीर सैन शर्मा, मैनुद्दीन, मुसाहिद, अमजद, अंशुल बंसल, सजिद, पिंटू, विशाल, आबिद, सूरज चौहान, मनीष, सलमान, जुल्फेकार और अरमान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed