{"_id":"5739ddb34f1c1be516ac6eab","slug":"people-suffering-from-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती ने छीना दिन का चैन और रात की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती ने छीना दिन का चैन और रात की नींद
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 16 May 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली भी खूब रुला रही है। लोकल फाल्ट व अंधाधुंध कटौती से हर शख्स परेशान है। बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की रात की नींद व दिन का चैन छीन लिया है। रविवार की रात दो घंटे की आपात कटौती से लोगों को काफी परेशानी हुई।
उधर, अघोषित कटौती से उद्यमियों और व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इनका कहना है कि पर्याप्त बिजली न मिलने से धंधा मंदा पड़ता जा रहा है।
पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह 10 बजते-बजते ऐसा लगने लगता है, जैसे आसमान से आग बरस रही हो। ऐसे में बत्ती गुल होने से लोग बिलबिला उठते हैं।
विज्ञापन
इन दिनों बिजली कटौती से परेशान लोगों को न दिन में चैन है और नहीं रात में सुकून। रात में बिजली की आवाजाही से नींद पूरी न होने से लोग तरह-तरह की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। रविवार की रात को 9.46 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने बिजली घर पर संपर्क किया तो पता चला कि लखनऊ कंट्रोल से दो घंटे की कटौती हुई है। ऐसे में शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में करीब 11.46 पर आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सास ली।
उधर अघोषित बिजली कटौती को लेकर उद्यामियों और व्यापारियों में रोष व्याप्त है। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अमन गुप्ता ने बताया कि अघोषित कटौती को लेकर निगम के स्थानीय अधिकारियों और लखनऊ के अफसरों से वार्ता की गई है।
साथ ही बताया गया है कि कटौती के कारण काफी दिक्कत हो रही है। अगर जल्द अघोषित कटौती बंद नहीं की गई तो आन्दोलन किया जाएगा।