{"_id":"688a4d528866f603c60c5a48","slug":"people-protest-in-thana-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128085-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दरोगा पर अभद्र व्यवहार करने व आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दरोगा पर अभद्र व्यवहार करने व आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर थाने का किया घेराव
Wed, 30 Jul 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने, दरोगा द्वारा किशोरी के परिजनों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए भाकियू जनशक्ति ने बुधवार को बाबूगढ़ थाने का घेराव किया। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, विवेचनाधिकारी को शीघ्र बदलने और किशोरी को जल्द सुपुर्द करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। वहीं, पुलिस ने शाम को किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीर चौधरी ने बताया कि चार दिन पहले गांव निवासी नाबालिग किशोरी को युवक अगवा कर ले गया था। पुलिस ने किशोरी को तो तलाश कर लिया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। किशोरी के परिजनों ने विवेचनाधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि किशोरी को तलाश करने के बाद भी परिजनों को सुपुर्द नहीं किया है। उ
प्रदेश अध्यक्ष रीता चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार को दो दिन में न्याय नहीं मिला तो संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा थाने में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। सूचना मिलने पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा थाने पहुंचे और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। सीओ ने बताया कि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान संगठन के प्रदेश महासचिव जोगेंद्र चौधरी, संजय त्यागी, मुनेश यादव, विरेंद्र गिल, रामेंद्र सिंधु, विपिन चौधरी, विनेश पाल, प्रवीण तोमर, सोमदत्त शर्मा, संजय शर्मा, सचिन चौधरी, सौरभ सिंह मौजूद रहे।