{"_id":"695be3ad01071c3bf3037225","slug":"people-collect-silver-chunk-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135183-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर वाहन से बिखरी सफेद धातु, चांदी समझकर राहगीरों ने बटौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर वाहन से बिखरी सफेद धातु, चांदी समझकर राहगीरों ने बटौरी
Mon, 05 Jan 2026 09:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 05 Jan 2026 09:45 PM IST
सार
वायरल वीडियो में काफी संख्या में राहगीर अपने-अपने वाहनों को हाईवे पर खड़ा कर सड़क से सफेद धातु को बटौर रहे थे। इस दौरान जाम लगने से यहां यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
Hapur News
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के हाईवे 9 स्थित मंसूरपुर कट के पास सोमवार की दोपहर किसी वाहन से चांदी जैसी सफेद धातु बिखर गई। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत वाहन रोककर उन्हें बटौरना शुरू कर दिया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में काफी संख्या में राहगीर अपने-अपने वाहनों को हाईवे पर खड़ा कर सड़क से सफेद धातु को बटौर रहे थे। इस दौरान जाम लगने से यहां यातायात बाधित हो गया। राहगीर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से चांदी बटौरने की बात वीडियो में कहते हुए दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ हाईवे पर पहुंचे और राहगीरों को समझाकर उनके वाहनों को हाईवे किनारे खड़ा कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि किसी वाहन से सफेद धातु के हाईवे पर गिरने की सूचना थाना देहात पुलिस को मिली थी। सफेद धातु किस वाहन से गिरी और कैसी है, इसका अभी इसका पता नहीं चल पाया है। किसी ने पुलिस से कोई शिकायत भी नहीं की है। इसके बाद भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।