{"_id":"570925c54f1c1b2424c810c8","slug":"patients-will-now-have-a-once-in-five-day-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगियों को अब एक बार में पांच दिन की मिलेंगी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगियों को अब एक बार में पांच दिन की मिलेंगी दवाइयां
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
दवाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पताल में अब मरीजों को बार-बार दवाई लेने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मरीजों को दवाईयां देने की सीमा अब दो दिन से बढ़ाकर पांच दिन कर दी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर जारी किए गए आदेश को लागू कर दिया गया है। सरकारी अस्पताल में अब से पहले मरीजों को मात्र दो दिन की दवाइयां दी जाती थीं।
विज्ञापन
ऐसे में दूर गांव से आने वाले बहुत से मरीजों को दवाइयां लेने के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ते थे। मरीज डाक्टरों के सामने अपनी परेशानी रखते हुए चार या पांच दिन की लगातार दवाई देने की बात करते थे। लेकिन दो दिन की दवाई देने के आदेश होने के कारण डाक्टर मरीजों को दवाई नहीं दे पाते थे।
विज्ञापन
इस चक्कर में कई बार मरीजों और डाक्टरों में कहासुनी तक हो जाती थीं। ऐसे में बहुत से मरीज डाक्टरों पर दवाई नहीं देने का आरोप भी लगाते थे, लेकिन अब सीएमओ द्वारा मरीजों को पांच दिन की दवाई देने के आदेश से उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सीएचसी के अधीक्षक डा.सुरेश यादव का कहना है कि पहले संक्रामक रोगों से शिकार मरीजों को दो दिन की दवाई देने के आदेश थे लेकिन अब मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर पांच दिन की लगातार मरीजों की दवाइयां दी जा रही हैं।