फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Patients of headache and stomachache increased in summer

Hapur News: गर्मी में सिर और पेट दर्द के मरीज बढ़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Patients of headache and stomachache increased in summer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सिर व पेट दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। ओपीडी में हर रोज ऐसे 200 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। आंत में संक्रमण और सूजन समस्या का कारण बन रही है। हर आयु वर्ग के मरीजों में इस तरह के लक्षण हैं।

फिजीशियन डॉ.अशरफ अली बताया कि तापमान 40 डिग्री के करीब है। ऐसे में थोड़े समय तक धूप में रहने से ही मरीज सिर दर्द जैसे समस्या बता रहे हैं। दरअसल, तापमान के साथ उमस भी अधिक है जो इस तरह के रोगों का कारण बनती है। इसके अलावा मरीज बाजार में कटे फल, चाट, समोसा, तली चीजों, सड़कों के किनारे खुले में रखी खानपान सामग्री का सेवन कर लेते है।
विज्ञापन


इससे पेट दर्द की समस्या बन जाती है। वहीं तेज धूप में सिर पर टोपी, गमछा व आंखों में चश्मा न होने से सिर दर्द की तकलीफ हो रही है। पेट दर्द से पीड़ित मरीजों के आंत में संक्रणम मिल रहा है। साथ ही सूजन भी दिख रही है। दवा से आराम नहीं होने पर अल्ट्रासाउंड में सूजन की पुष्टि हो रही है। दवाएं बदलकर मरीजों को दी जा रही हैं। स्वस्थ होने में मरीजों को पांच से सात दिन का समय लग रहा है। बच्चों में डायरिया की समस्या अधिक है। शरीर में पानी की कमी होने के कारण बच्चों पर बीमारी का असर अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव



फिजीशियन डॉ.प्रदीप मित्तल ने बताया कि गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने से ब्लड प्रेशर कम होता है। शारीरिक क्षमता कम होने लगती है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी न होने दें। नमक, नीबू व हल्की चीनी का घोल का प्रयोग करें। दोपहर में धूप में काम न करें तथा सुबह-शाम ही कार्य करें। बताया कि गर्मी में बीमारियों से सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव हैं। चिकित्सक की सलाह के बिना दवाओं का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed