{"_id":"687bd9b59db10540a5058f74","slug":"panchayat-utshav-ghar-hapur-news-c-135-1-hpr1005-127585-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 4.23 करोड़ से तीनों तहसीलों में बनेंगे पंचायत उत्सव घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 4.23 करोड़ से तीनों तहसीलों में बनेंगे पंचायत उत्सव घर
Sat, 19 Jul 2025 11:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जिले की तीनों तहसील क्षेत्रों में पंचायत उत्सव घर बनाए जाएंगे। इसके लिए सीडीओ ने संबंधित तहसील के एसडीएम को जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। तीनों पंचायत घर का निर्माण 4.23 करोड़ से होगा। तीन हजार मीटर में बनने वाले एक भवन के निर्माण पर करीब 1.41 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
गांवों में गरीब परिवारों के कार्यक्रम बेहतर और अच्छे भवनों में हो, इसके लिए शासन ने पंचायत उत्सव घर बनाने का निर्णय लिया है। इनके बनने से ग्रामीणों को विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त स्थान मिल सकेगा। यहां तक कि गांव में लगने वाली चौपाल, शिविर सहित अन्य कार्यक्रम भी यहां हो सकेंगे। यहां कार्यक्रम के लिए पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी।सीडीओ हिमांशु गौतम ने बताया कि तीनों एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि जमीन कब्जामुक्त और विवाद रहित हो। भूमि पर आसानी से आने-जाने के लिए मार्ग भी हो।
ये मिलेंगी सुविधाएं--
- 100 लोगों की क्षमता वाला एक हॉल स्टेज मंडप सहित
- तीन कमरे, एक दिव्यांगजन हितैषी कमरा
- पुरुष, महिला और दिव्यांगजन के लिए भूतल पर शौचालय
- रसोईघर आदि का निर्माण होगा।

ये मिलेंगी सुविधाएं
- 100 लोगों की क्षमता वाला एक हॉल स्टेज मंडप सहित
- तीन कमरे, एक दिव्यांगजन हितैषी कमरा
- पुरुष, महिला और दिव्यांगजन के लिए भूतल पर शौचालय
- रसोईघर आदि का निर्माण होगा।