{"_id":"57ebdc4a4f1c1b8574573c43","slug":"panchayat-convened-rid-of-mosquitoes-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों के आतंक से निजात को बुलाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों के आतंक से निजात को बुलाई पंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 28 Sep 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी गांव में मच्छरों का इतना आतंक बढ़ गया है कि खौफजदा ग्रामीणों को बुधवार को पंचायत बुलानी पड़ी। गंदगी और मच्छरों के चलते गांव में बुखार के हर घर में मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन
पंचायत में ग्रामीणों ने खुद ही फॉगिंग, नालियों की सफाई करने का निर्णय लिया। उम्मीद है कि यह पहल अन्य गांवों के लिए नजीर बनेगी। निवासी मगन प्रकाश त्यागी ने बताया कि गांव में हर घर में बुखार के मरीज है।
विज्ञापन
इस संबंध में कई बार प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन राहत के कोई इंतजाम नहीं हुए हैं। परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को पंचायत कर सर्वसम्मति से खुद ही गांव में फॉगिंग कराने, नालियों की सफाई करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
गांव के युवा भी इसमें मदद करने को आगे आए हैं। बुधवार से गांव में यह अभियान शुरू भी कर दिया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके सिंह का कहना है कि दादरी गांव में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करायी गई थी। दोबारा शिविर लगाकर फिर से ग्रामीणों को दवाएं वितरित करा दी जायेंगी।