{"_id":"583071c44f1c1bfe518fe609","slug":"our-mothers-and-daughter-not-safe-kalraj-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में हमारी मां बेटियां सुरक्षित नहीं: कलराज मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में हमारी मां बेटियां सुरक्षित नहीं: कलराज मिश्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 19 Nov 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
किसानों की हालत बदतर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में परिवर्तन की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी को ध्यान में रखकर पार्टी ने परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की है। अपराध और भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश की जनता में हाहाकार मचा है। प्रदेश में मां-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन
यह बात केंद्रीय सूक्ष्म व लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने दिल्ली रोड स्थित तिरुपति गार्डन में यात्रा के पहुंचने पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में बाल्मीकि समाज की बच्ची के साथ रेप और हत्या की जितनी भी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन
मिश्र ने विधान सभा चुनाव में ऐसी अराजक सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि नोट बंदी से वे लोग परेशान हैं जिनके पास काला धन है। प्रदेश सरकार गन्ना किसान की सुध नहीं ले रही है। सुप्रीम कोर्ट तक का आदेश नहीं माना जा रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो 14 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान करा दिया जाएगा। गन्ने का मूूल्य 25 रुपये बढ़ाकर किसान के हाथ में लॉलीपॉप थमा दिया गया है। जब समय पर पेमेंट ही नहीं होगा तो यह बढ़ोत्तरी किस काम की है।
उन्होंने सिंभावली चीनी मिल के संबंध में कहा कि यह उनके रडार पर है। सरकार बनी तो इस मिल के मालिक जेल में होंगे। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहूमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि नोट बंदी से हर कोई खुश है। किसी को कोई परेशानी नहीं है। जल्द व्यवस्था सामान्य हो जायेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र कुमार,
बिशन सिंह तोमर, विजय पाल आढ़ती, मालती भारती, मूल चंद त्यागी, महेश अग्रवाल, प्रफुल्ल सारस्वत, हरिराज सिंह, योगेंद्र पंडित, राजीव अग्रवाल, राम स्वरूप भारती, प्रवीन सेठी, योगेंद्र पंडित, राजीव अग्रवाल, राम स्वरूप भारती उमेश राणा उपस्थित थे।
परिवर्तन यात्रा का हापुड़ में जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं की भीड़ से सड़कों पर भारी जाम लग गया था। लेकिन जनसभा स्थल पर हालात बदल गए। एक ओर भाजपा के दिग्गज भाषण दे रहे थे और दूसरी ओर भीड़ छटनी शुरू हो गयी।
स्थिति ऐसी बनी कि मंच से मंत्रियों को हापुड़ में भीड़ कम होने का अहसास कराना पड़ा। कार्यक्रम समाप्त होने तक नाममात्र के ही लोग यहां रह गए। सब एक दूसरे से ये सवाल कर रहे थे कि हजारों की संख्या में स्वागत करने वालों की भीड़ आखिर कहां चली गयी।