{"_id":"578e60f84f1c1ba87ac4b562","slug":"operation-smile","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन स्माइल : बागेश्वर से गायब चार मासूम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन स्माइल : बागेश्वर से गायब चार मासूम बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर से गायब चार मासूम बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन स्माइल के तहत कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर इलाके से गायब दो सगे भाइयों सहित चार बच्चों को मेरठ रोड से बरामद किया है। पुलिस ने इन मासूमों को बाल कल्याण समिति और लापता के बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
बता दें कि लापता बच्चों की तलाशी के लिए मंगलवार को चलाए ऑपरेशन स्माइल चलाया गया। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार को ऑपरेशन स्माइल के तहत मेरठ रोड पर दीवान पब्लिक स्कूल के पास से चार किशोरों को बरामद किया गया।
विज्ञापन
यह किशोर बैठे हुए थे। शक होने पर पूछताछ करने पर किशोरों ने बताया कि वह उत्तराखंड के बागेश्वर के टीढ़ बाजार के रहने वाले हैं। किशोरों की पहचान सूरज सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, पवन सिंह पुत्र बलवंत सिंह, मनोज सिंह पुत्र बलवंत सिंह, कपिल सिंह पुत्र मोहन के रूप में की गई हैं।
विज्ञापन