फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   online scam with gaming app

Hapur News: ऑनलाइन गेमिंग से हो रही ठगी, दर्ज किया केस

Fri, 01 Nov 2024 09:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 01 Nov 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
online scam with gaming app
हापुड़। साइबर ठग अब ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर थाना क्राइम की टीम को ऐसे दो मोबाइल नंबरों की जानकारी मिली है। जिनमें माध्यम से इस प्रकार की ठगी की जा रही है। साइबर टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए लॉटरी और इनाम जीतने का झांसा दिया जाता है। उसके लिए लोगों से ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा जाता है। ठगों के झांसे में आकर लोग अपना ऑनलाइन अकाउंट, गेमिंग एप से लिंक कर देते हैं और ठग एप के माध्यम से लाखों रुपये खाते से साफ कर देते हैं।
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी सुनील कुमार ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि टीम को ऐसे दो नंबरों के बारे में जानकारी मिली है। जिले में संचालित इन नंबरों की जांच तेज कर दी गई है। साइबर प्रभारी नजीर अली खान का कहना है कि इन नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed