{"_id":"bc9be6f9cc93cc9545dfa3e3bb826811","slug":"online-registration-is-now-hindu-wedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हिंदू विवाह रजिस्ट्रेशन होगा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हिंदू विवाह रजिस्ट्रेशन होगा ऑनलाइन
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
हिंदू विवाह रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। सोमवार से इस प्रक्रिया को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। वर, वधू से लेकर गवाहों तक को अपना प्रारूप ऑनलाइन जमा करना होगा।
शासन के निर्देश पर एआईजी स्टॉप ने सभी रजिस्टारों को निर्देश दिए हैं कि इस प्रक्रिया को सफल बनाया जाए। रजिस्ट्री विभाग में अब से पहले हिंदू विवाह रजिस्ट्रेशन कार्यालय में आकर कराया जाता था।
इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। लेकिन अब शासन ने इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए हिंदू विवाह रजिस्ट्रेशन को ऑनलाइन कर दिया है।
रजिस्ट्री विभाग के सूत्रों की मानें तो इस प्रक्रिया में अब वर, वधू और गवाहों को डब्लूडब्लूडब्लू डॉटआईजीआरएसयूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
साइट खुलने पर प्रारूप दिखेगा और उसे भरना होगा। इसके बाद पहचान पत्र का साक्ष्य भी अपलोड करना होगा और बाद में फोटो अपलोड करना होगा। यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में एकसाथ लागू की जा रही है।
एआईजी स्टॉप अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल शासन ने हिंदू मैरिज रजिस्ट्रेशन को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। सोमवार 15 फरवरी से पूरे प्रदेश में एक साथ रजिस्ट्री कार्यालयों में इस प्रक्रिया को लागू किया जाएगा। इस संबंध में सभी रजिस्ट्रारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।