{"_id":"587a3c244f1c1b5724ba85a6","slug":"one-killed-five-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 14 Jan 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में शनिवार को एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेशनल हाईवे पर सिंभावली गांव के पास एक अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बाइक एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बहादुरगढ़ के गांव नंगला बड़ निवासी कृष्ण का बेटा सुधीर (19) शुक्रवार की रात दोस्त रोहित के साथ बाइक से हापुड़ जा रहा था।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर सिंभावली गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुधीर और रोहित गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रोहित को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। एसओ विजय बहादुर ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई किए ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर, शनिवार शाम वसीर ऑटो में बहादुरगढ़ से सवारी लेकर डेहरा कुटी जा रहा था। रास्ते में पीछे से तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया।
हादसे में वसीर, सरोज, उसकी एक वर्षीय बेटी गुड़िया और नीलम निवासी सदरपुर घायल हो गए। घटना के बाद मिनी ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया।
राहगीरों ने सभी घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। एसओ संजीव शुक्ला ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।