फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   One arrested for dragging and beating a man in his house

Hapur News: घर में खींचकर पीटने के आरोप में एक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
One arrested for dragging and beating a man in his house
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में एक अप्रैल की सुबह रास्ते में गिर गए सरसों के कट्टे को वापस करने गए एक दलित युवक को घर में खींचकर बेरहमी से पीटने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी मुकेश ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि एक अप्रैल की सुबह करीब छह बजे उनका भाई लीलू खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में उनके भाई को एक सरसों का कट्टा पड़ा हुआ मिला। इसके बाद उनके भाई ने इस कट्टे को उठाकर गांव निवासी मोनू साइकिल वालेे की दुकान पर रख दिया। कुछ देर बाद उनके भाई को गांव निवासी ज्ञानी के कट्टे होने की जानकारी हुई। इसके बाद उनका भाई सरसों के कट्टे को लेकर ज्ञानी को घर पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोप है कि ज्ञानी उसके पुत्र जस्सी, उदय व एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके भाई को घर में खींच लिया और उसे बेरहमी से जमकर पीटा और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसमें उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने ज्ञानेंद्र उर्फ ज्ञानी निवासी गांव पीरनगर सूदना को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार आरोपी के पुत्र जस्सी, उदय व एक अज्ञात व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed