{"_id":"57ded5584f1c1b1c0aa8261c","slug":"once-a-week-the-number-of-withholding-wages-tin","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में लें टिन नंबर नहीं तो रोक देंगे वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में लें टिन नंबर नहीं तो रोक देंगे वेतन
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
g
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के लिए होने वाले भुगतान पर चार फीसदी टीडीएस काटने के आदेशों को हल्के में लेने पर प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने इस मामले में सख्ती करते हुए टिन नंबर के लिए एक सप्ताह के अंदर रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में पहले भी निर्देश दिए गए थे लेकिन इसपर अमल नहीं हो पाया था। इस बार वाणिज्यकर कमिश्नर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर हर हाल में वाणिज्यकर विभाग में आवेदन कर अपनी ग्राम पंचायतों के लिए टिन नंबर प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
इसके बाद ही विकास कार्यों की राशि भुगतान की जाएगी। यदि ऐसा नहीं किये जाने पर कोई वित्तीय अनियमितता होती है तो उसके लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी तथा ग्राम पंचायत के खातों पर रोक लगने की कार्यवाही की जाएगी। इतना ही नहीं ग्राम विकास अधिकारियों को अगस्त का वेतन भी उक्त रजिस्ट्रेशन कराने पर ही मिलेगा।