{"_id":"5798e2264f1c1bf62e21e028","slug":"old-man-died-in-hospital-wounded-were-thrown","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से फेंके गए घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल से फेंके गए घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबरन एंबुलेंस में डलवाकर ब्रजघाट में सड़क किनारे फेंके गए घायल बुजुर्ग ने बुधवार को दम तोड़ दिया। सेहत महकमे ने आरोपी कर्मी के खिलाफ केस तो दर्ज कराया था, लेकिन पीड़ित बुजुर्ग की सुध लेना किसी ने भी मुनासिब नहीं समझा। मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाली यह घटना क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन
कूल्हे की हड्डी टूटने पर करीब ढाई माह तक जिला अस्पताल हापुड़ में भर्ती रहे 96 वर्षीय बुजुर्ग दोजी पुत्र जयसिंह निवासी खतौली ने ब्रजघाट के बालनाथ आश्रम में तड़पते हुए दम तोड़ दिया। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने नौ जुलाई की रात दोजी को जबरन एंबुलेंस में ले जाकर ब्रजघाट में सड़क किनारे डाल दिया था।
विज्ञापन
अगले ही दिन जिला प्रभारी और प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार एसएन शुक्ल को जिला अस्पताल का निरीक्षण करना था। ब्रजघाट में लाए जाने का विरोध करने पर एक कर्मचारी ने बुजुर्ग को थप्पड़ भी जड़े थे। इसका समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने पर अफसरों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी वार्ड ब्वॉय दशमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसे पुलिस से गिरफ्तार कर लिया था। इतना सब होने के बाद भी सेहत महकमे का कोई अफसर बीमार बुजुर्ग की सुध लेने नहीं पहुंचा। दोजी की बुधवार को मौत हो गई।
बालनाथ आश्रम प्रबंधक अशोक कुमार त्यागी और नमामि गंगे समिति जिला संयोजक अशोक शर्मा ने बुजुर्ग के शव का श्मशान घाट पर दाह संस्कार करा दिया। हर कोई सेहत महकमे की करतूत को कोसता हुआ दिखाई दिया।