{"_id":"570928764f1c1be024c810d7","slug":"old-male-coach-of-memu-passenger-boarded-rpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेमू के महिला कोच में चढ़े पुरुष यात्री, आरपीएफ ने फटकारी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेमू के महिला कोच में चढ़े पुरुष यात्री, आरपीएफ ने फटकारी लाठियां
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद से चलकर आनंद विहार की ओर जाने वाली मेमू के महिला कोच में चढ़े पुरुष यात्रियों पर जीआरपी ने लाठी फटकारीं। कार्रवाई होता देख कुछ पुरुष यात्री भाग और कुछ को जीआरपी ने हिरासत में लेने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया। आरपीएफ ने चेकिंग की बात कह लाठी फटकारने की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद से चलकर आनंद विहार की ओर जाने वाली (64553) मेमू का समय हापुड़ पहुंचने का सुबह 07:58 बजे का है। शनिवार सुबह जब ट्रेन हापुड़ स्टेशन पर पहुंची तो महिला कोच में कुछ पुरुष यात्री सवार हो गए। इन्हें देखकर महिलाएं सहम गई। आनन फानन में महिलाओं ने आरपीएफ को सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही आरपीएफ ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। बताया गया है कि कोच में मिले कुुछ यात्रियों पर आरपीएफ के जवानों ने लाठी फटकारीं। कार्रवाई होता देख कुछ पुरुष यात्री भाग और कुछ को जीआरपी ने हिरासत में लेने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएम असलम ने बताया कि महिला कोच में पुरुष यात्रियों के चढ़ने की सूचना पर चेकिंग कराई गई थी। लाठी फटकारने का आरोप सरासर गलत है।