फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Off operation of heavy vehicles on the highway.

हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद

Fri, 05 Aug 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 05 Aug 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
Off operation of heavy vehicles on the highway.
ब्रजघाट में शिवभक्तों का आगमन तेज - फोटो : अमर उजाला

एनएच 24 पर भारी वाहनों का संचालन रोक दिया गया है। सावन के तीसरे सोमवार को लोग भारी संख्या में ब्रजघाट में गंगा स्नान करेंगे। भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों का आगमन भी तेज हो गया है।

विज्ञापन


जिसके मद्देनजर नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन शाम पांच बजे से रोक दिया गया है। बता दें कि दुर्गम पहाड़ी स्थलों गौमुख, हरिद्वार और गंगोत्री के साथ ही ब्रजघाट गंगा से कांवड़ ले जाने वाले शिवभक्तों ने एक अगस्त को शिवरात्रि के दिन भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया था।
विज्ञापन


इससे कांवड़ यात्रा संपन्न हो गई थी। परंतु ब्रजघाट गंगानगरी की कांवड़ यात्रा सावन के आखिरी सोमवार तक जारी रहेगी। यहां से गंगा पार के जनपद अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली, रामपुर में सावन मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने की विशेष धार्मिक मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते उक्त जनपदों के शिवभक्तों का ब्रजघाट में आगमन लगातार तेजी पकड़ रहा है। इससे ब्रजघाट समेत नेशनल हाईवे पर एक बार फिर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे हैं।

प्राचीन पंचायती मंदिर के पुजारी पंडित सुरेंद्र प्रकाश शर्मा और पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि गंगा पार के जनपदों में सावन मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने की धार्मिक मान्यता सदियों से चली आ रही है।

इसके साथ ही सोमवार को गंगा स्नान करने वालों की भारी भीड़ गंगा किनारे जुटेगी। हाईवे और ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। अब इनका संचालन सोमवार दोपहर से सुचारु हो सकेगा।


डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि सावन मास के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा के चलते दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन सोमवार की दोपहर तक रोक दिया गया है, जो इस दौरान हापुड़ और अमरोहा पुलिस के पूर्व निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से होकर आवागमन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed