{"_id":"5808d4704f1c1b434b70420f","slug":"notices-issued-unregistered-practitioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपंजीकृत चिकित्सकों को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपंजीकृत चिकित्सकों को जारी किए नोटिस
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 20 Oct 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बृहस्पतिवार को बाबूगढ़ छावनी में अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया। अफसरों ने इस दौरान 11 अपंजीकृत चिकित्सकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर उनके शैक्षिक दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निर्धारित समय पर दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की बात कही गई है। जिले में बड़ी संख्या में फर्जी तरीके से क्लीनिक चलाए जा रहे हैं। अपंजीकृत चिकित्सक मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को मुदाफरा गांव में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आने पर स्वास्थ्य अफसरों ने क्लीनिक को सील कर दिया था। यहां पर डॉक्टर घुटनों के दर्द को ठीक करने के नाम पर इंजेक्शन देकर कई लोगों का घुटना खराब का चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बाबूगढ़ छावनी में अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें विभागीय अफसरों ने 11 चिकित्सकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर शैक्षिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
अफसरों ने निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश अनुरागी ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दी जाएगी।
11 चिकित्सकों को नोटिस जारी किया है, दस्तावेज नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।