फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Nota used for all three seats.

तीनों सीटों पर खूब हुआ नोटा का प्रयोग

Sat, 11 Mar 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 11 Mar 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Nota used for all three seats.
ईवीएम - फोटो : demo pic

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ननिहाल (सिमरौली गांव) में भी शनिवार को भगवा छा गया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। मुख्य बात यह रही कि दलितों ने भी मोदी सरकार को खूब सराहा।

विज्ञापन


हालांकि, बसपा की करारी शिकस्त का उन्हें मलाल था। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने इस बार विकासवादी पार्टी को चुना है। गांव निवासी प्रिंस पंडित ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का उनके गांव से करीबी रिश्ता रहा है।
विज्ञापन


मायावती की यहां पर ननिहाल है। इसके चलते पूरा गांव पूर्व मुख्यमंत्री को ही अपना आदर्श मानता था। वर्ष 2012 के चुनाव तक सभी लोग अन्य पार्टियों को दरकिनार कर, सिर्फ बसपा को ही वोट करते थे। इस बार ग्रामीणों ने विकास के आधार पर अपने मत का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव से पूर्व ग्रामीणों ने एक पंचायत भी की थी, इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि इस बार मतदान रिश्तों के आधार पर नहीं बल्कि देश को विकास की ओर ले जाने वाली पार्टी को किया जाएगा। जहां ग्रामीणों में भाजपा की जीत से खुशी थी,


वहीं मायावती की हार से भी ग्रामीणों में उदासी नजर आ रही थी। इस मौके पर प्रिंस पंडित, डॉ. मनोज शर्मा, अखिल, छोटे लाल, हरविंद्र सिंह, कुलदीप प्रजापति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed