फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   not so removed from bypass roadways bus at night.

रात में बाईपास से रोडवेज बस निकाली तो खैर नहीं

Mon, 23 May 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 23 May 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
not so removed from bypass roadways bus at night.
रोडवेज बस - फोटो : file photo

हापुड़ डिपो से चलने वाली बसें दिल्ली से लौटते समय बाईपास से होकर मुरादाबाद की ओर चली जाती हैं। इससे हापुड़ आने वाले यात्रियों को रात परेशानी होती है। एआरएम ने यात्रियों की समस्या पर चालक/परिचालकों को बस हापुड़ के अंदर से गुजारने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


ऐसा नहीं करने वाले चालक परिचालकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। हापुड़ डिपो की बसों से रोजाना हजारों यात्री गाजियाबाद, कौशांबी, दिल्ली मार्ग पर यात्रा करते हैं। शाम को लौटते समय रोडवेज की बसें बाईपास से होकर गुजर जाती हैं।
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को निजामपुर बाईपास पर ही उतरना पड़ता है। रात में सवारी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को हापुड़ तक आने में काफी परेशानी होती है।  कई बार तो अंधेरा होने पर यात्रियों से लूटपाट भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान यात्री काफी समय से रात 8 बजे के बाद सभी बसें हापुड़ से होकर निकालने की मांग उठा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एआरएम ने अब सभी चालक/परिचालकों को रात 8 बजे के बाद बसें अंदर से निकालने के कड़े निर्देश दिए हैं।


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार का कहना है कि रात 8 बजे के बाद हापुड़ डिपो की बसें नगर से होकर निकलेंगी। ऐसा नहीं करने वाले चालक/परिचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed