फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   No cash those raging on notice.

नो कैश के नोटिस पर भड़के लोग, हाईवे-24 पर लगाया जाम

Fri, 09 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 09 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
No cash those raging on notice.
नो कैश का नोटिस देखकर लोग भड़क गए - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा की पीएनबी शाखा में बृहस्पतिवार सुबह बैंक खुलते ही नो कैश का नोटिस देखकर लोग भड़क गए। कोहरा और सर्दी में सुबह से लाइन में लगे लोगों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने हाईवे-24 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों की नोकझोंक हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठी फटकार कर जाम खुलवाया। वहीं, हाईवे पर हंगामे के चलते करीब 15 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


नोटबंदी के फैसले के एक माह बाद भी करेंसी की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। पैसा निकालने और चलन से बाहर हुए नोट जमा करने वाले लोग घना कोहरा और ठिठुरती सर्दी की परवाह किए बिना सुबह-सवेरे उठकर बैंकों के बाहर लाइन में खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद कहीं कैश नहीं पहुंच पाता है, तो अधिकांश शाखाओं में दोपहर से पहले ही कैश खत्म हो जाता है। लाइनों में पीछे खड़े होने वाले हजारों महिला-पुरुषों लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है।

बृहस्पतिवार सुबह गांव सिखैड़ा की पीएनबी शाखा में बैंक खुलते ही कर्मचारियों ने गेट पर नो कैश का नोटिस लगा दिया। नोटिस देखकर सुबह से ही लाइन में लगे लोगों का धैर्य जवाब देने लगा।

लोगों ने बैंक कर्मियों से बात करनी चाही तो बैंक गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी ने लोगों को अंदर नहीं जाने दिया। इस पर लोग भड़क गए और हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया,

लेकिन गुस्साए लोगों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लाठी फटकार कर लोगों को हाईवे से हटाया। वहीं गढ़, ब्रजघाट, सिंभावली, बहादुरगढ़ समेत समूचे क्षेत्र के एटीएम कई दिनों से ताला न खुलने पर शोपीस बने हुए हैं।


वहीं, सिखैड़ा पीएनबी के शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह बैंक में कैश नहीं होने के चलते नोटिस लगाया गया था। दोपहर 12 बजे के बाद कैश आने के बाद लोगों कों बांटा गया। एसओ सिंभावली विजय बहादुर ने बताया कि बैंक के बाहर प्रदर्शन की सूचना  पर पुलिस मौके पर पहुंची लोगों को किसी तरह समझाकर शांत करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed