फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   NH-24: today were careful, it can take the jam

एनएच-24 पर आज संभलकर निकलें, लग सकता है जाम

Mon, 20 Jun 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो/गढ़मुक्तेश्वर Updated Mon, 20 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
NH-24: today were careful, it can take the jam
ट्रैफिक जाम - फोटो : amarujala

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सोमवार को ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाने लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में एनएच-24 पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ जाम लगने की भी आशंका है। पुलिस-प्रशासन ने हाईवे को जाम से मुक्त रखने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान और दान करने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में भक्त तीर्थ नगरी पहुंचते हैं।
विज्ञापन


प्राचीन पंचायती मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुरेंद्र प्रसाद शर्मा और पंडित रमाशंकर तिवारी का कहना है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी लगाकर गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र का दान करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल पाते हैं। पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि चैत्र पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सोमवार प्रात:काल चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान पर्व प्रारंभ होगा, जो सूर्यास्त होने तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के मद्देनजर तीर्थ नगरी में भक्तों का आना शुरू हो गया है। इसके चलते नेशनल हाईवे को जाम मुक्त रखने सहित भक्तों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

पर्व के मद्देनजर पांच सब इंस्पेक्टर, 25 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, दो टीएसआई, आठ ट्रैफिक पुलिस कर्मी, दो महिला सब इंस्पेक्टर, एक दमकल गाड़ी, हाईवे पर खराब होने वाले वाहनों के लिए एक क्रेन का बंदोबस्त किया गया है।

इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति होने पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भक्त ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर जाम से बचते हुए हाईवे पर पहुंच सकेंगे।


मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed