{"_id":"584eb4aa4f1c1bd66f649a68","slug":"new-year-fun-will-wear-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से फीकी रहेगी नए साल की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से फीकी रहेगी नए साल की मस्ती
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 12 Dec 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
सेलिब्रेशन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से मंडी, सराफा बाजार और तमाम कारोबार में गिरावट आई है। इसके साथ ही नोटबंदी का असर टूर एंड ट्रैवेल्स के कारोबार पर भी पड़ा है। नए साल पर इस बार टूर एंड ट्रैवेल्स का कारोबार 20 प्रतिशत रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते नए साल पर दोस्तों और परिवार के साथ मौज मस्ती करने का प्लान लोगों ने टाल दिया है। दिसंबर शुरू होते ही लोगों के मन में नए साल के सेलिब्रेशन की प्लानिंग शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
फैमिली और दोस्तों के साथ प्लानिंग के बाद दिसंबर में बाहर जाने की बुकिंग भी शुरू हो जाती हैं। टूर और ट्रैवेल्स एजेंसियों की माने तो नोटबंदी के चलते इस बार पहले के मुकाबले 20 प्रतिशत भी बुकिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
अनुपम ट्रैवेल्स के मालिक तुषार ने बताया कि यह पूरे साल का सबसे कमाऊ सीजन होता है। नोटबंदी से करीब 80 प्रतिशत कारोबार में कमी आई है।
हालांकि, कुछ लोगों ने वैष्णो देवी, शिरडी आदि स्थानों की बुकिंग कराई है। नए साल पर गोवा और हिल स्टेशन पर जाने वालों की कमी आई है।