फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   naked photo stapple on wall

Hapur News: दीवार पर चस्पा किए दो बहनों के अश्लील फोटो

Sun, 14 Jul 2024 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 14 Jul 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
naked photo stapple on wall
सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दो बहनों के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील बनाते हुए दीवार पर चस्पा कर दिए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब डेढ़ साल पहले जनपद मेरठ निवासी युवक से हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण बेटी काफी समय से मायके में ही रह रही है। किसी अनजान व्यक्ति ने उसकी दो बेटियों के फोटो सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य माध्यम से हासिल कर लिए। जिसके बाद आरोपी ने दोनों के फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील बना दिया। आरोपी ने यह फोटो पहले दो जुलाई और उसके बाद सात जुलाई को उसके घर और गली में कई मकानों की दीवार पर लगा दिए। जिसके कारण उसकी और परिवार की काफी बदनामी हुई है। पीड़ित ने दो युवकों पर संदेह व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला की गरिमा का ठेस पहुंचने की धारा 79, 4, 6 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया गया है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed