फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   murder attempt of lady

Hapur News: 10 लाख न देने पर महिला की हत्या की कोशिश

Tue, 01 Oct 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 01 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
murder attempt of lady
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2020 में जनपद मेरठ निवासी युवक से हुआ था। शादी के कुछ माह बाद से ही सास, जेठ, जेठानी और देवर ने दहेज में 10 लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग करना शुरू कर दिया। जिसे पूरा न करा पाने पर आरोपी उसका उत्पीड़न करने लगे। इस बारे में उसने अपने पिता को जानकारी दी, तो उन्होंने खेती की जमीन बेचकर पांच लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इसके बावजूद भी आरोपियों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि जेठ ने भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस बारे में उसने पति से शिकायत की, तो उन्होंने उस पर ही आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी की। उस समय उसने पड़ोसियों के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। महिला ने बताया कि गर्भवती होने पर पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे मायके छोड़ गए। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed