{"_id":"57c99c3a4f1c1bc9592cbd3b","slug":"mukimpur-village-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मुकीमपुर की घटना, सीएमओ ने जांच का आश्वासन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मुकीमपुर की घटना, सीएमओ ने जांच का आश्वासन दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मुकीमपुर में वायरल बुखार से पीड़ित किसान की बृहस्पतिवार रात मेरठ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह कई दिन से बुखार से पीड़ित था। बृहस्पतिवार को ही हापुड़ के एक निजी अस्पताल से उसे मेरठ रेफर किया गया है। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मुकीमपुर निवासी 40 वर्षीय शिवलेश तोमर को एक सप्ताह पहले वायरल बुखार हुआ तो परिजनों ने उनका इलाज गांव के ही निजी चिकित्सक से कराया। आराम नहीं हुआ तो बीते बुधवार को उन्होंने उसे हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालत खराब होने पर बृहस्पतिवार शाम चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर लिया। रात में करीब दो बजे उपचार के दौरान शिवलेश की मौत हो गई। वायरल बुखार से शिवलेश की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शिवलेश के पांच संतान तीन लड़की और दो लड़के हैं। सीएमओ डॉ अजय अग्रवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर इसकी जांच कराएंगे। गांव में कोई और बुखार से पीड़ित होगा तो उसे दवाई दिलवाई जायेगी।