{"_id":"1afe5431325b7f7cb14594b65659031e","slug":"mouse-make-power-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे ने गुल की 40 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहे ने गुल की 40 गांवों की बिजली
अमर उजाला, गढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चूहे ने बृहस्पतिवार रात बहादुरगढ़ क्षेत्र के 40 गांवों की बिजली गुल कर दी। हुआ यूं कि एक चूहा बिजलीघर के ओसीबी में घुस गया, जिससे ओसीबी फाल्ट हो गया। बिजली जाने से बोर्ड परीक्षार्थियों और किसानों को सिंचाई के लिए दिक्क्त हुई।
चूहा ओसीबी में घुस गया था और उसने विद्युत तार कुतर दिए थे। जब बिजली आई तो ओसीबी में फाल्ट हो गया। इसके बाद 40 गांवों में अंधेरा छा गया।
रात में विद्युत कर्मचारियों ने रात में काफी कोशिश की, लेकिन सप्लाई चालू नहीं हो सकी। सुबह लंबी जांच के बाद ओसीबी में चूहा घुसने का पता चला।
तब इंजीनियरों को बुलाकर फाल्ट को ठीक कराया गया। फाल्ट बाद करीब 17 घंटें बाद बहादुर क्षेत्र के गांवों बिजली सप्लाई चालू हो सकी।
बिजली जाने से जहां एक ओर यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को परेशानी हुई, वहीं फसलों की सिंचाई करने गए किसान सुबह तक बिजली का इंतजार करते रहे।
करीब सात माह पहले भी चूहा घुसने से बहादुरगढ़ के बिजलीघर की ओसीबी में फाल्ट हो गया था। तब 20 घंटे तक बिजली गुल रही थी।
बहादुरगढ़, आलमनगर, भद्स्याना, पूठ, रहरवा, क्रियावली, शकराटीला, नवादा, सेहल, चांदनेर, नानई, लहडरा, शेरपुर, ठेरा बहापुर, अल्लीपुर, सदरपुर समेत 40 गांवों में बिजली गायब रही।
ओसीबी में चूहा घुस गया था। शायद यही फाल्ट का कारण है। रात नौ बजे गई बिजली को शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे चालू करा दिया गया। - भूप सिंह राघव, एक्सईएन