Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mother and son on motorcycle tossed into air after colliding with car in Hapur

यूपी: कार से टकराकर हवा में उछले बाइक सवार मां-बेटा, सामने आया हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

Tue, 10 Nov 2026 10:17 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 10:17 PM IST
सार

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव मंसूरी निवासी दंपती कार में सवार होकर जा रहे थे। कार जैसे ही थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर पर पहुंची, तभी सड़क पार करने के दौरान कार और बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
Mother and son on motorcycle tossed into air after colliding with car in Hapur
कार ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत ततारपुर गोल चक्कर पर मंगलवार सड़क पार कर रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां बेटा हवा में करीब 10 फिट तक उछलकर सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

विज्ञापन


Trending Videos

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव मंसूरी निवासी दंपती कार में सवार होकर जा रहे थे। कार जैसे ही थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर पर पहुंची, तभी सड़क पार करने के दौरान कार और बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक पर सवार जिला गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव सीकरी खुर्द निवासी कुलदीप कुमार और उनकी मां कृष्णा देवी करीब 10 फिट उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शाम तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed