फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Moped rider dies in bike collision

Hapur News: बाइक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Moped rider dies in bike collision
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गढ़-दिल्ली रोड स्थित पक्का बाग मंडी के पास अनियंत्रित बाइक और मोपेड की टक्कर हो गई। इसमें मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के जसरूपनगर के शिवम कुमार ने बताया कि 14 मार्च की दोपहर करीब दो बजे उसके पिता मनोज कुमार (45) मोपेड पर सवार होकर गढ़ की तरफ जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-गढ़ रोड स्थित पक्का बाग मंडी के सामने पहुंचने पर एक अनियंत्रित बाइक सवार ने पिता की मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना होती देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पिता को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पिता की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस बाइक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed