{"_id":"582f385d4f1c1bfe518fdd77","slug":"month-traffic-routes-vehicles-occupied-dggamar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह में भी मार्गों पर डग्गामार वाहनों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह में भी मार्गों पर डग्गामार वाहनों का कब्जा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
मार्गों पर डग्गामार वाहनों का कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षित यातायात के लिए नवंबर को यातायात माह घोषित किया गया है। लेकिन इस माह में भी यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद नहीं है। सड़कों पर बेलगाम डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं, जिससे यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिले के प्रमुख मार्ग हापुड़-मोदीनगर मार्ग, गाजियाबाद व हापुड़ सहित प्रमुख मार्गो पर डग्गा मार वाहनों का संचालन होता है। डग्गामार वाहन चालक हो या दुपहिया, चार पहिया वाहन चालक सभी यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस व आरटीओ विभाग जनता को जागरूक कर रही है। लेकिन सड़कों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। ऐसे में अभियान कितना सफल संदेह के घेरे में है।
एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर डग्गामार वाहनों का कब्जा है, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी एआरटीओ प्रणव झा का कहना है कि सड़क पर नियमों के खिलाफ दौड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। जल्द ही इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन