फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Monsoon will bring a flood of troubles, drains overflowing with filth

Hapur News: मानसून में आएगी मुसीबतों की बाढ़, गंदगी से उफना रहे नाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Monsoon will bring a flood of troubles, drains overflowing with filth
मोदीनगर रोड पर महिलाओं को ओआरएस के पैकेट वितरित करते सीएमओ व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
हापुड़। मानसून अपने साथ शहर के लोगों के लिए मुसीबतों की बाढ़ साथ लेकर आएगा। शहर के नालों की सफाई न होने से इस बार भी जलभराव होना तय माना जा रहा है। अधिकारी चैन की नींद सोए हुए हैं। इन नालों की सफाई के लिए करीब 52 लाख रुपये का टेंडर निकाला गया था। बावजूद इसके नालों में गंदगी है और पॉलीथिन ने पानी का रास्ता रोक रखा है। ऐसे में जब बारिश होगी तो फिर 70 से अधिक मोहल्लों की डेढ़ लाख से अधिक की आबादी को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान होना तय है।
विज्ञापन

शहर के 40 हजार भवनों की जलनिकासी के लिए 37 नाले निकल रहे हैं, इसमें आठ मुख्य हैं। इन मुख्य नालों की सफाई को लेकर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। शहर के अंदर के नालों की सफाई के नाम पर करीब 52 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। अधिकारी दावा करते हैं कि उन्होंने नालों की सफाई करा दी है, जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन

पालिका का स्वास्थ्य विभाग हर वर्ष करीब 25 करोड़ रुपये शहर की साफ-सफाई के कार्यों पर खर्च कर रहा है, लेकिन इस धनराशि को खर्च करने के बाद भी शहर की गली-मोहल्ले और नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। वहीं, नालों में पॉलीथिन अटकी हुई हैं जो बताता है कि पालिका का सफाई अभियान विफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन एक : गंगापुरा के आगे चोक पड़ा नाला
फ्री गंज रोड पर मोहल्ला गंगापुरा के सामने नाला गंदगी से भरा पड़ा है। इस नाले में मोहल्ला रामगंज, श्रीनगर, पटेल नगर, कलक्टर गंज, फ्री गंज रोड और रेलवे रोड का पानी आता है। नाले की सफाई बेहतर तरीके से न होने के कारण बारिश में हर बार इस मार्ग और मोहल्लों में जलभराव होता है।

सीन दो : गंदगी अटकने के कारण सड़क पर आया पानी
फ्री गंज रोड पर ही नाले की सफाई न होने के कारण अभी से ही पानी सड़क पर भरने लगा है। स्थानीय निवासी अमर सिंह, कुलदीप कुमार ने बताया कि अभी ही पानी की निकासी में समस्या है। जब मानसून शुरू होगा उस दौरान सड़क और मोहल्लों में जलभराव होना तय है।

सीन तीन : खुर्जा पेंच के बाहर भी अटा पड़ा नाला
गढ़ रोड पर खुर्जा पेंच के बाहर नाला गंदगी से अटा पड़ा है। इस नाले में चंडी रोड, पक्का बाग, स्वर्ग आश्रम रोड और गढ़ रोड के 12 से अधिक मोहल्लों का पानी आकर गिरता है। यहां से सड़क पार करते हुए एक पुलिया भी जाती है, इसमें भी गंदगी भरी हुई है। इस कारण मानसून में इन मोहल्लों के वासियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।

सीन चार : सिकंदर गेट के नाले में भरा गोबर
तमाम कोशिशों के बाद भी पालिका के अधिकारी डेयरियों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सिकंदर गेट से बुलंदशहर रोड को जाने वाले रास्ते पर नाले में गोबर और गंदगी भरी हुई है। इस कारण जलनिकासी पूरी तरह से प्रभावित है। इससे 10 से अधिक मोहल्लों के हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

दुकानदार डाल रहे नालों पॉलीथिन
पिछले दिनों भी नालों की सफाई कराई गई है। कुछ दुकानदार नालों में पॉलीथिन डाल रहे हैं। मानसून से पहले पॉलीथिन को लेकर शहर में अभियान चलाएंगे। सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई का कार्य मानसून की शुरूआत से पहले पूरा होगा। - संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी


शहर में इन बड़े नालों की सफाई जरूरी
- दिल्ली रोड पर तिरुपति गार्डन के बराबर से छोईया नाला।
- सिकंदर गेट से मोती कॉलोनी का नाला।
- तगासराय वाले क्षेत्र का नाला।
- मोदीनगर रोड पर आदर्शनगर कॉलोनी के बाहर।
- गढ़ रोड पर फ्लाईओवर से आगे और पीछे की ओर नाला आदि।

मोदीनगर रोड पर महिलाओं को ओआरएस के पैकेट वितरित करते सीएमओ व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

मोदीनगर रोड पर महिलाओं को ओआरएस के पैकेट वितरित करते सीएमओ व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

मोदीनगर रोड पर महिलाओं को ओआरएस के पैकेट वितरित करते सीएमओ व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

मोदीनगर रोड पर महिलाओं को ओआरएस के पैकेट वितरित करते सीएमओ व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

मोदीनगर रोड पर महिलाओं को ओआरएस के पैकेट वितरित करते सीएमओ व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

मोदीनगर रोड पर महिलाओं को ओआरएस के पैकेट वितरित करते सीएमओ व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed