फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Monkeys attack schoolchildren in Krishnanagar; they escaped by running away

Hapur News: कृष्णानगर में स्कूली बच्चों पर बंदरों का हमला, भागकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Monkeys attack schoolchildren in Krishnanagar; they escaped by running away
मोहल्ला कृष्णा नगर में छात्राओं पर हमला करते बंदर। स्रोत वीडियो ग्रैब
हापुड़। नगर के मोहल्ला कृष्णानगर में सोमवार की सुबह बंदरों के झुंड ने स्कूली बच्चों पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि बंदरों के हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। वहीं, बंदरों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में बंदरों के हमलों के कारण हर दिन लोग घायल हो रहे हैं। लगातार हो रही शिकायतों के बाद भी नगर पालिका और वन विभाग बंदरों को नहीं पकड़वा रहे हैं। इससे लोगों का घरों से निकलना भी दुश्वार हो गया है। सोमवार की सुबह मोहल्ले से गुजर रहे स्कूली बच्चों पर गली में बैठे बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान 50 से अधिक बच्चे मार्ग से गुजर रहे थे। बंदरों के हमले से बच्चे डर गए और शोर मचाया। हालांकि, बंदरों का झुंड किसी बच्चे को हताहत नहीं कर सका। आसपास खड़े लोगों ने बंदरों को भगाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी निशांत सिंहल, अमित गर्ग, सोनू शर्मा ने बताया कि आए दिन बंदर आने-जाने वाले छात्रों, वाहन सवारों पर हमला कर देते हैं। इसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इलाके में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शिकायत के बाद भी इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है, जबकि बंदरों के झुंड से लोग बेहद परेशान हैं। हालात यह हैं कि छतों पर बैठना, सड़कों पर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। यह बंदर आए दिन किसी न किसी पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि पालिका और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। लोगों को इस समस्या के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed