{"_id":"64f37085b9687aeebd0c9447","slug":"molestation-with-a-women-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2606-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर के बाहर खड़ी महिला से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर के बाहर खड़ी महिला से दुष्कर्म का प्रयास
Sat, 02 Sep 2023 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 02 Sep 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के के एक मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी महिला की कुछ लोगों ने पिटाई करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने व हत्या की धमकी दी। महिला ने बताया कि 25 अगस्त की शाम छह बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान मोहल्ला अयोध्यापुरी का कांति प्रसाद, हेमंत सैनी, राजेश सैनी, लक्की सैनी व पांच अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे। इन लोगों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोपियों ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने व हत्या धमकी देकर फरार हो गए।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।