फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mohit was returning to Delhi with family after sister's marriage

Hapur: टायर फटने से टैंकर में घुसी कार, चालक समेत एक परिवार के चार लोगों की मौत

Wed, 01 Mar 2023 11:15 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 01 Mar 2023 11:15 PM IST
सार

हादसे में कार सवार मुरादाबाद के हरथला निवासी मोहित दिवाकर उनकी पत्नी और छह वर्षीय बेटी सान्वी, दिल्ली निवासी चालक पुष्पम की मौत हो गई। जबकि दो वर्षीय दूसरी बेटी कायरा गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Mohit was returning to Delhi with family after sister's marriage
हादसे में मोहित और नीतू की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के एनएच-09 स्थित गांव रसूलपुर फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह करीब सवा चार बजे टायर फटने से कार कैंटर में घुस गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य कैंटर ने भी कार में टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार मुरादाबाद के हरथला निवासी मोहित दिवाकर (24), उनकी पत्नी नीतू (23) और छह वर्षीय बेटी सान्वी, दिल्ली निवासी चालक पुष्पम की मौत हो गई। दो वर्षीय दूसरी बेटी कायरा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने कार की बॉडी को गैस कटर से काटकर चारों शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

 

Mohit was returning to Delhi with family after sister's marriage
मोहित की बेटी सान्वी की भी हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला सोनकपुर निवासी मोहित पत्नी नीतू, पुत्री सान्वी व कायरा के साथ बी-1/11, गली नंबर-5, राजापुरी, उत्तम नगर, दिल्ली-59 स्थित किराये के मकान में रहते थे। मोहित इलेक्ट्रीशियन थे और सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करते थे। 25 फरवरी को मोहित की बहन रिया की शादी हुई थी। 28 फरवरी को उसके गौने की रस्म पूरी करने के लिए मोहित अपने दोस्त बी-1/11, गली नंबर-5, राजापुरी, उत्तम नगर, दिल्ली-59 निवासी पुष्पम की कार से परिवार के साथ मुरादाबाद आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह वह दिल्ली लौट रहे थे। हाईवे-09 पर सुबह टायर फटने के कारण खराब खड़े आलू से भरे कैंटर में पीछे से कार घुस गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य कैंटर ने भी कार में टक्कर मार दी। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार में चारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने कार की बॉडी को गैस कटर के माध्यम से शवों को बाहर निकाला और घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

विज्ञापन

थाना  प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि कार से शवों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। इसके बाद शिनाख्त करने में भी काफी दिक्कत हुई। मामले में मृतक मोहित के पिता प्रेमपाल ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायल बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed