{"_id":"588371d64f1c1b9a25effaa7","slug":"modinagar-route-buses-will-be-8-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोदीनगर रूट पर रात 8 बजे तक ही मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोदीनगर रूट पर रात 8 बजे तक ही मिलेंगी बसें
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 21 Jan 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज
- फोटो : demo pic
मोदीनगर रूट पर सफर करने वाले यात्री रात में जल्द निकलें। वजह, अब इस रूट पर रात आठ बजे तक ही बसें मिलेंगी। यात्रियों की कमी के कारण रोडवेज अफसरों ने यह निर्णय लिया है। ठंड के कारण यात्रियों की संख्या में काफी कमी आ गई है।
विज्ञापन
हापुड़ डिपो से मोदीनगर मार्ग पर 12 बसों का संचालन होता है। गर्मी के मौसम में इस मार्ग पर रात्रि नौ बजे तक बसें चलती थीं, लेकिन सर्दी बढ़ने से अचानक यात्रियों की संख्या में कमी आ गई है।
विज्ञापन
खासकर रात आठ बजे के बाद गिनेचुने यात्री ही रहते हैं। यात्रियों की कमी के चलते रोडवेज को राजस्व की हानी झेलनी पड़ रही है।
इस समस्या से राहत पाने के लिए रोडवेज के अफसरों ने इस मार्ग पर बसों का संचालन रात में कम करने का निर्णय लिया है। एआरएम एनपी सिंह ने कहा कि मौसम ठीक होने पर फिर बसें पुराने समय पर चलने लगेंगी।
विज्ञापन