खूंखार भीड़ की बेरहम करतूत: पुलिस के सामने युवक पर बरसाए लात-घूंसे, इस वजह से सड़क पर गिराकर पीटा
शनिवार की दोपहर एक युवक स्याना रोड पर घूम रहा था। करीब साढ़े तीन बजे कुछ युवकों ने उसे संदिग्ध समझकर पकड़ लिया और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित स्याना रोड पर चोर समझकर भीड़ ने एक युवक को पुलिस के सामने ही सड़क पर गिराकर लात घूसों से बेरहमी से पीटा। किसी तरह डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को भीड़ से बचाया और उसे थाने लेकर चली गई। भीड़ में शामिल लोगों के हाथों में लाठी और डंडे भी थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।
शनिवार की दोपहर एक युवक स्याना रोड पर घूम रहा था। करीब साढ़े तीन बजे कुछ युवकों ने उसे संदिग्ध समझकर पकड़ लिया और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान संदिग्ध को पकड़ने की सूचना पर सैंकड़ों की संख्या में लोग यहां एकत्र हो गए। भीड़ में शामिल कुछ लोगों के हाथों में लाठी और डंडे भी दिखाई पड़ रहे थे।
भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस के सामने ही सड़क पर गिराकर युवक को लात घूसों से बेरहमी से जमकर पीटा। लेकिन डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों ने साहस कर युवक को भीड़ के चंगुल से बचाया और युवक को थाने ले गई।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक प्लाईवुड फैक्टरी भी स्थित है। युवक फैक्टरी का मजदूर होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस थाने में युवक से पूछताछ कर रही है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।