फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   missing person dint find

Hapur News: लापता व्यापारी का नहीं लगा सुराग

Thu, 01 Jan 2026 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 01 Jan 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
missing person dint find
गढ़मुक्तेश्वर। संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी व्यापारी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। व्यापारी हापुड़ जाने की बात कहकर घर से गए थे। पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।मोहल्ला निवासी प्रीति गर्ग ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके पति रोहित कुमार गर्ग 30 दिसंबर की सुबह आठ बजे किसी काम के संबंध में हापुड़ जाने के लिए घर से निकले थे। जो देर शाम तक भी घर नहीं लौटे। चिंता होने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद उन्होंने परिचितों, रिश्तेदारियों समेत हर संभव स्थान पर उनके बारे में जानकारी की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका है। वह और उनके परिजन लगातार रोहित की तलाश कर रहे हैं, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए व्यापारी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed