फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   misbehave with lawyers

Hapur News: रजिस्ट्री कार्यालय में अधिवक्ता को दी जान से मारने की दी

Mon, 19 Feb 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 19 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
misbehave with lawyers
धौलाना। उप निबंधक कार्यालय में विधिक कार्य के संबंध में पहुंचे अधिवक्ता के साथ एक युवक ने पहले अभद्रता की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बा धौलाना निवासी अधिवक्ता आदित्य कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार को तहसील मे स्थित उप निबंधक कार्यालय मे काम करने के लिए गया था। जहां पर एक युवक शराब के नशे में था। उसने अभद्र व्यवहार करते हुए मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। जब इसका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। युवक के खिलाफ पहले से ही धौलाना थाने में मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed