{"_id":"5791052f4f1c1b6949c4c185","slug":"mice-put-the-power-in-the-house-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे ने बिजलीघर में लगाई आग, कई गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहे ने बिजलीघर में लगाई आग, कई गांवों की बत्ती गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूहा घुसने से बिजलीघर में आग लग गई। इसके चलते एक दर्र्जन से भी अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई है। बहादुरगढ़ बिजलीघर में सर्किट ब्रेकर में बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे चूहा घुस गया, जिससे सीटी बॉक्स में ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
इसके चलते आलमगनगर तथा भद्स्याना फीडर से जुड़े गांवों की सप्लाई ठप हो गई। चूहे की करतूत से फाल्ट होने पर भद्स्याना, आलमनगर, पूठ, रहरवा, लहडरा, क्रियावली, शकराटीला, नवादा समेत एक दर्जन से भी अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान कालीचरण, मास्टर समय सिंह, राकेश, निरंजन का कहना है कि चूहा घुसने से एक साल में तीसरी बार बिजलीघर की मशीन में फाल्ट हुआ है। गुस्साए ग्रामीणों ने जल्द सप्लाई सुचारु नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एसडीओ जीपी शर्मा का कहना है कि चूहा घुसने से हुए फाल्ट को ठीक कराया जा रहा है। देर रात तक सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।