{"_id":"579a176d4f1c1b1a4f21e7dd","slug":"meerut-road-flyover-was-not-on-street-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ रोड फ्लाईओवर पर नहीं लगवाई स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ रोड फ्लाईओवर पर नहीं लगवाई स्ट्रीट लाइटें
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 28 Jul 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएम के आदेश के बाद भी प्राधिकरण मेरठ रोड फ्लाईओवर पर एक माह बाद भी स्ट्रीट लाइटें नहीं लगवा पाया है। फ्लाईओवर बनने के साथ लगी स्ट्रीट लाइटें बिना एक दिन जले बेकार पड़ी है।
विज्ञापन
दरअसल मेरठ रोडफ्लाई ओवर दिल्ली और मेरठ को जाने वाली रेलवे लाइनों के ऊपर बना है, जिसकी लंबाई लगभग एक किलोमीटर है। इस फ्लाईओवर का निर्माण होने के साथ ही इसकी एक साइड में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं।
विज्ञापन
इसपर करीब 29 लाख रुपये खर्च किए गए थे। यह कार्य प्रदेश सेतु निगम ने कराया था लेकिन यह स्ट्रीट लाइटें एक दिन भी उजाला नहीं कर पाई थी। धीरे धीरे सभी लाइटें बेकार हो गई है। हालांकि कुछ पोल अभी भी खड़े हैं।
विज्ञापन
कुल मिलाकर दिन छिपते ही फ्लाईओवर पर अंधेरा छा जाता है। कई बार शिकायत के बाद एक माह पहले डीएम अनिल ढींगरा ने संबंधित अधिकारियों को तलब कर उक्त फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का निर्देश दिया था।
इतना ही नहीं इस कार्य के लिए फंड की व्यवस्था भी कराई थी। लेकिन आज तक उक्त कार्य नहीं हो सका।