{"_id":"58121ceb4f1c1b944ebc3f83","slug":"mawa-cheese-and-dessert-raid-on-five-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":" मावा, पनीर और मिठाई की पांच दुकानों पर छापे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मावा, पनीर और मिठाई की पांच दुकानों पर छापे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 27 Oct 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
पांच दुकानों पर छापे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को पनीर, मावा और मिठाइयों की पांच दुकानों पर छापे मारे। टीम ने इन दुकानों से सैंपल लिए और मिलावटखोरी पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
धौलाना में कार्रवाई के दौरान टीम ने बरामद माल को नष्ट करवाया। कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर भाग निकले।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय अग्रवाल और नायब तहसीलदार डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम पिलखुवा बस स्टैंड पहुंची। यहां उन्होंने तीन मावे और पनीर की दुकान से सैंपल लिए।
विज्ञापन
साथ ही दीपावली पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए मिलावट का सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद टीम रेलवे रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर पहुंची। यहां भी रसगुल्लों के सैंपल लिए। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। टीम के लौटने के बाद दुकानदारों ने दुकानें खोलीं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय अग्रवाल ने कहा कि जो भी दुकानदार मिलावट का सामान बेचेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं धौलाना के डहाना गांव में तहसीलदार दीपक कुमार के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने एक दुुकान से नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान चार टिन रिफाइंड, मिल्क पाउडर व 40 किलो मावा बरामद हुआ।
टीम ने बरामद सामग्री को तालाब में फिंकवा दिया। टीम ने कारीगरों से अन्य सामान भी बरामद किए हैं।