{"_id":"587113e94f1c1ba37815c399","slug":"marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रतिशत बढ़ाने को मैराथन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को मैराथन का आयोजन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 07 Jan 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि विधान सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 25 जनवरी को एनएच-24 पर सुबह 6 बजे से 9 बजे तक मैराथन व हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
इसी दिन पुलिस लाइन में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें पत्रकारों की टीम भी भाग ले सकेगी। वह शनिवार को जिला मुख्यालय सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि हाफ मैराथन दौड़ छिजारसी पुलिस चौकी से रेलवे स्टेशन पिलखुवा तक, मैराथन दौड़ 10 किलोमीटर की पिलखुवा रेलवे स्टेशन से हापुड़ एसएसवी इंटर कालेज तक, 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ बांके बिहारी डेंटल कालेज से
विज्ञापन
शुरू होकर एसएसवी कालेज पर पहुंचकर संपन्न होगी। प्रशासन प्रत्येक दो किलोमीटर पर पानी व अन्य पेय पदार्थों की व्यवस्था करेगा। मैराथन को कमिश्नर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को पुलिस लाइन में
महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। जिसमें जिला प्रशासन, बैंकर्स व पत्रकारों की टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश दिया जायेगा। इसके अलावा जिले के तीनों ब्लॉक से दो-दो टीमों का चयन किया जायेगा।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मेडल दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में 40 हजार नये मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किये जायेंगे और उन्हें मतदान करने की शपथ दिलाई जायेगी।
जिला प्रशासन के अधिकारी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे और शपथ भी दिलायेंगे।