{"_id":"64fa04495505175d9002f554","slug":"loot-with-three-person-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2748-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बदमाशों ने तीन लोगों से नकदी व मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बदमाशों ने तीन लोगों से नकदी व मोबाइल लूटे
Thu, 07 Sep 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 07 Sep 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामनगर में बुधवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने तीन लोगों से हजारों रुपये की नकदी, मोबाइल व सोने का कड़ा लूट लिया। विरोध करने पर पीड़ितों की पिटाई भी की गई। इस संबंध में पीड़ित के भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव श्यामनगर निवासी अशोक ने बताया कि बुधवार शाम उसका भाई मनोज पशुओं को चराने के लिए जंगल ले गया था। तभी रेलवे लाइन के निकट कच्चे रास्ते से गांव के ही नरेंद्र व राजू बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इस बीच अवैध हथियारों से लैस करीब छह लोगों ने दोनों की बाइक को रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध पर बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनका भाई मनोज मौके पर पहुंचा और दोनों को बचाने का प्रयास किया। जिसपर बदमाशों ने मनोज को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। बदमाश तीनों से हजारों रुपये की नकदी व हाथ में पहना सोने का कड़ा व तीन मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
.