{"_id":"6814fddeb8fe9e24720aa496","slug":"linemen-got-current-hapur-news-c-135-1-hpr1001-123813-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट से झुलसा लाइनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट से झुलसा लाइनमैन
Fri, 02 May 2025 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 02 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। मसूरी बिजलीघर क्षेत्र में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का फॉल्ट ठीक करते समय संविदाकर्मी लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। लाइनमैन काफी देर तक बेहोशी की हालत में खंभे पर ही लटका रहा। साथी कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गंगनहर बंबे के पास गालंद-परसोंन में शुक्रवार को आंधी बारिश के दौरान फाल्ट हो गया था। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट ठीक करने के लिए ऊर्जा निगम के मसूरी बिजलीघर की टीम मौके पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि लाइन ठीक करने के लिए संविदा कर्मचारी भूपेंद्र निवासी मोदीनगर चूना भट्टी ने शटडाउन लिया था। लेकिन इसी खंभे से एक दूसरी लाइन गुजर रही थी। उसका शट डाउन कर्मचारी की ओर से नहीं लिया गया। ऐसे में काम करने के दौरान उसका हाथ उस हाईटेंशन लाइन से छू गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया।
इस दौरान वह बेहोश होकर खंभे पर ही झूल गया। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने उसे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। चकित्सकों के अनुसार कर्मचारी की हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि लाइन सुधार कार्य के लिए शटडाउन लिया गया था, लेकिन क्रॉसिंग लाइन का शटडाउन नहीं लिया जा सका, जिसके चलते करंट प्रवाहित हो गया और यह हादसा हो गया।