फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   linemen and tg2 suspend

Hapur News: शराब पीने पर संविदा कर्मी बर्खास्त, टीजी-2 निलंबित

Fri, 23 Aug 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 23 Aug 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
linemen and tg2 suspend
हापुड़। समाना बिजलीघर पर शराब पीने का वीडियो वायरल होने के मामले में निगम के टीजी-2 को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही संविदाकर्मी की सेवा भी समाप्त कर दी है। अवर अभियंताओं को बिजलीघरों की निगरानी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम में आए दिन नए कारनामे सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर समाना बिजलीघर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें निगम का टीजी-2 मुकेश कुमार और संविदा कर्मी मनोज सिसौदिया भी दिख रहे थे। इसके अलावा कई अन्य लोग भी वीडियो में आ रहे थे। बिजलीघर पर शराब के सेवन से निगम की छवि धूमिल हो रही है। अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार ने वीडियो का संज्ञान लिया। जिस पर टीजी-2 मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही संविदा कर्मी मनोज सिसौदिया को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त-
बिजलीघरों पर इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं होगा। टीजीटू को निलंबित कर दिया गया है। संविदा कर्मी को भी बर्खास्त कर दिया है। अवर अभियंता और एसडीओ को कड़े निर्देश दिए हैं।--अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed