{"_id":"9a2a3344de4cecc244904a2b0062df02","slug":"lekhpal-designation-from-the-interview-17-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल पद के लिए 17 से इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल पद के लिए 17 से इंटरव्यू
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल भर्ती परीक्षा में पास हुए जिले के 127 परीक्षार्थियों की इंतजार की घड़ी खत्म हो गई। 17, 18 और 20 फरवरी को कलक्ट्रेट में इनका साक्षात्कार होगा। जिले में 31 पदों पर भर्ती होनी हैं।
जिले में लेखपाल के 31 पद रिक्त हैं। 13 सितंबर 2015 को इन पदों के लिए जिले के विभिन्न नौ परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा हुई थी। जिसमें 14698 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।
परीक्षा में 127 अभ्यर्थी पास हुए थे, जिन्हें अब सिर्फ साक्षात्कार का इंतजार है। कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति 17, 18, 20 फरवरी को साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन
17 फरवरी को एक से 50 तक के परीक्षार्थी, 18 फरवरी को 50 से 100 तक के परीक्षार्थी और 20 फरवरी को 100 से 127 तक रोल नंबर वाले परीक्षार्थी इंटरव्यू देंगे।
लेखपाल के खाली पड़े पदों पर भर्ती होने से काफी लाभ मिलेगा। लेखपालों की कमी के कारण एक लेखपाल पर दो दो गांव भी हैं। वहां ग्रामीण भी लेखपाल की तलाश में रहते हैं। एडीइएम हरीश चंद्र ने बताया लेखपाल पद की भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है।