{"_id":"67507ef967aff98ee908a505","slug":"leapord-seen-in-popai-jungle-hapur-news-c-306-1-gha1001-111179-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पोपाई गांव के जंगल में दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पोपाई गांव के जंगल में दिखा तेंदुआ
Wed, 04 Dec 2024 09:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 04 Dec 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव पोपाई के जंगल में बुधवार की शाम को गन्ने खेत से निकलकर सामने आए तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तेंदुए की तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है।
तहसील क्षेत्र में अक्सर तेंदुए की चहलकदमी देखी जाती है, हालांकि पिछले कई माह से क्षेत्र में तेंदुओं का दिखना बंद हो गया था। लेकिन बुधवार की शाम करीब चार बजे गांव पोपाई निवासी किसान हैदर के खेत में खड़ी गन्ने की फसल से निकलकर एक तेंदुआ अचानक रास्ते पर आ गया। जिसे देखकर हैदर के अलावा खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं सूचना देकर पुलिस को भी जंगल में बुला लिया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तेंदुए को आसपास में तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। किसान हैदर समेत अन्य ग्रामीणों ने शीघ्र ही तेंदुए को पकडऩे की मांग की है। उनका कहना है कि पूर्व में भी जंगल में तेंदुए के बच्चे पकड़े जा चुके हैं। वहीं वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने जानकारी होने से इनकार करते हुए टीम को गांव में भेजकर जांच कर कारवाई करने की बात की है।